कौन हैं हरीश राणा जिनकी इच्छामृत्यु की अर्ज़ी सुप्रीम कोर्ट ने भारत में पहली बार की मंज़ूर?

सुप्रीम कोर्ट ने देश में पहली बार हरीश राणा नामक युवक को इच्छामृत्यु की इजाज़त दी है। गाज़ियाबाद के हरीश 2013 में चंडीगढ़ में हॉस्टल की बिल्डिंग से गिर गए थे। गंभीर चोटें आने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा था। राणा 13 साल से शत-प्रतिशत विकलांगता और क्वाड्रिप्लेजिया (चारों अंगों का लकवा) से जूझ रहे थे।

Load More