NIA ने आतंकी कसाब के बयानों के आधार पर पाकिस्तानी सेना के एक अज्ञात मेजर जनरल को 'आरोपी नंबर 20' बताया था। NDTV के मुताबिक, कसाब ने पूछताछ में कहा था कि 'मेजर जनरल साहब' लश्कर के मुज़फ्फराबाद स्थित ट्रेनिंग कैंप आते थे और आठ सप्ताह के प्रशिक्षण की निगरानी करते थे। उसकी असली पहचान अबतक सामने नहीं आई है।