कौन है अमेरिका में FBI द्वारा गिरफ्तार किया गया मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादी हैप्पी पासिया?

अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) द्वारा गिरफ्तार किया गया मोस्ट वॉन्टेड आतंकी हैप्पी पासिया असल में अमृतसर (पंजाब) के पासिया ज़िले का रहने वाला 'हरप्रीत सिंह' है। हैप्पी, पंजाब में 14 ग्रेनेड हमलों समेत कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। उसपर यूएपीए, आर्म्स ऐक्ट और नारकोटिक ड्रग्स ऐंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) ऐक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं।