कौन है आतंकी पन्नू की हत्या की साज़िश का गुनाह कबूल करने वाला निखिल गुप्ता?

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साज़िश रचने के मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता ने अपना गुनाह कबूल लिया है। निखिल ने खुद को नशीले पदार्थों और हथियारों का अंतरराष्ट्रीय तस्कर बताया था। अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय के अनुसार, विकास यादव नामक सह-आरोपी ने निखिल को हत्या की योजना बनाने में मदद के लिए भर्ती किया था।

Load More