कौन है ईरान का सबसे रईस शख्स?

ईरानी मूल के कारोबारी पियरे ओमिदयार को ईरान से जुड़ा सबसे अमीर व्यक्ति माना जाता है। उनकी कुल संपत्ति करीब $10 अरब से ज़्यादा आंकी जाती है। पियरे का जन्म फ्रांस में हुआ था और उनके माता-पिता ईरानी थे और बाद में उनका पालन-पोषण अमेरिका में हुआ। उन्होंने साल 1995 में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म eBay की स्थापना की।