कौन है बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में पकड़ा गया आरोपी ज़ीशान अख्तर?
पुलिस डोजियर से पता चला है कि जालंधर निवासी ज़ीशान अख्तर का असली नाम मोहम्मद यासीन अख्तर है और उसे 2022 में पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह खुद को 'अपराध की दुनिया का ज़ुल्मी' बताता था और उसके गिरोह में करीब 24 सदस्य हैं। उसके खिलाफ ₹30 लाख की जबरन वसूली समेत कम-से-कम 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं।