'हमास समर्थन' के आरोप में वीज़ा रद्द होने के बाद अमेरिका से खुद डिपोर्ट हुई भारतीय छात्रा रंजनी श्रीनिवासन कोलंबिया यूनिवर्सिटी में शोध की छात्रा है जो अर्बन प्लानिंग (शहरी योजना) में पीएचडी कर रही थी। श्रीनिवासन ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से अर्बन प्लानिंग में एमफिल, हारवर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर्स और भारत की सीईपीटी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री ली है।