कौन है भारतीय मूल का CEO ब्रह्मभट्ट जिस पर लगा है ₹4,435 करोड़ के ब्लैकरॉक लोन फ्रॉड का आरोप?
भारतीय मूल के बंकिम ब्रह्मभट्ट पर दुनिया के सबसे बड़े असेट मैनेजमेंट ग्रुप ब्लैकरॉक समेत अन्य अमेरिकी ऋणदाताओं से करीब ₹4,435 करोड़ की लोन धोखाधड़ी करने का आरोप है। वह बैंकाई ग्रुप के सीईओ हैं जो अमेरिका में ब्रॉडबैंड टेलीकॉम व ब्रिजवॉइस की मालिक है। उनका बिज़नेस दुनियाभर के अन्य ऑपरेटरों को इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रदान करने का दावा करता है।