कौन है महाकुंभ में अपनी आंखों से मशहूर हुई 'मोनालिसा'?
महाकुंभ में अपनी आंखों से मशहूर हुई 'मोनालिसा' महेश्वर (एमपी) की रहने वाली है और उसे घर पर मोनी कहकर बुलाया जाता है। 16-वर्षीय मोनालिसा के दादा ने बताया कि मोनालिसा समेत उनका पूरा परिवार माला बेचने का काम करता है। मोनालिसा बिलकुल पढ़ी-लिखी नहीं है। मोनालिसा के इंस्टाग्राम पर 1.46 लाख+ फॉलोअर्स हैं और उसकी 2 बहनें भी हैं।