कौन होता है ADGP, कितनी होती है उनकी पावर व उन्हें मिलती हैं कौनसी सुविधाएं?

एडीजीपी राज्य पुलिस के वरिष्ठतम पदों में से एक है जो डीजीपी की सहायता करता है और उन्हें रिपोर्ट करता है। उनका दायित्व कानून व्यवस्था, अपराध शाखा, खुफिया विभाग या प्रशिक्षण जैसे क्षेत्रों की देखरेख करना है। एडीजीपी की सैलरी लगभग ₹2 लाख होती है और इसके अतिरिक्त उन्हें कई तरह के भत्ते, आवास व वाहन जैसी सुविधाएं मिलती हैं।