inshorts

किन हस्तियों को मिलेंगे 2025 के पद्म भूषण पुरस्कार?

गज़ल गायक पंकज उधास (मरणोपरांत) और बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (मरणोपरांत) समेत 19 हस्तियों को 2025 के पद्म भूषण पुरस्कार से नवाज़ा जाएगा। ऐक्टर अजित कुमार, ऐक्टर नंदमुरी बालकृष्ण, पूर्व भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश, फिल्म निर्देशक शेखर कपूर, साध्वी ऋतम्भरा, ए सूर्य प्रकाश, अनंत नाग और जतिन गोस्वामी को भी यह सम्मान दिया जाएगा।