कॉनकॉर्ड एनवायरो सिस्टम्स के ₹500 करोड़ के IPO के लिए ₹665-701/शेयर का प्राइस बैंड हुआ तय
कॉनकॉर्ड एनवायरो सिस्टम्स ने करीब ₹500 करोड़ के अपने आईपीओ के लिए ₹665-701 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। आईपीओ के ज़रिए ₹175 करोड़ के नए शेयर जारी किए जाएंगे और 46.41 लाख शेयर की बिक्री ऑफर फाॅर सेल (ओएफएस) के तहत होगी। यह आईपीओ 19 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 23 दिसंबर को बंद होगा।