inshorts

कानपुर का खाना खाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स की बिगड़ी तबीयत; राजीव शुक्ला का बयान आया सामने

कानपुर में भारत-ए-ऑस्ट्रेलिया-ए वनडे सीरीज़ के दौरान कथित तौर पर फूड पॉइज़निंग के कारण ऑस्ट्रेलिया-ए के पेसर हेनरी थॉर्नटन बीमार पड़ गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन अन्य ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने भी पेट की समस्या की शिकायत की। इसपर बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि अगर खाना कारण होता तो सभी खिलाड़ियों को समस्या होती।