कानपुर के ढाबे में गंदे पानी से आटा गूंथ रहा था शख्स, सामने आया वीडियो

कानपुर (यूपी) के एक ढाबे का वीडियो सामने आया है जिसमें होटल का कर्मचारी गंदे पानी से आटा गूंथता नज़र आ रहा है। वीडियो बनाने वाले शख्स ने कहा कि यह ढाबा प्रयागराज जाते समय रास्ते में पड़ता है। इसके बाद उसने कुक से कहा, "ये तो गलत बात है। पब्लिक क्या कुछ सोचकर आती है तुम्हारे पास।"