यूपी की कानपुर पुलिस ने डी-2 गैंग के सदस्य रहे सईद नाटे की पत्नी साज़िया सिद्दीकी और उसके साथी फैसल को 10.320 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। चरस की कीमत करीब ₹10 करोड़ है। सईद की 2012 में हत्या के बाद साज़िया तस्करी के धंधे में शामिल हुई और नेपाल से चरस लाकर मुंबई में सप्लाई करती थी।