कानपुर में 5 मंज़िला अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, 2 लोगों की हुई मौत; पार्किंग में स्कूटर-बाइकें जलीं

कानपुर में 5 मंज़िला राधिका अपार्टमेंट में सोमवार तड़के आग लग गई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोगों को रेस्क्यू किया गया। पुलिस के अनुसार, "आग की लपटों के बीच कुछ लोग धैर्य खोकर बालकनी से बगल वाली छत पर कूद गए जिसमें उन्हें चोटें आई हैं।" पार्किंग में खड़े स्कूटर-बाइक जलकर राख हो गए हैं।