कानपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को वंदे भारत एक्सप्रेस में बेटे को बैठाने चढ़ा एक शख्स ट्रेन के ऑटोमैटिक गेट बंद होने के चलते दिल्ली पहुंच गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दौरान उसने ट्रेन को रुकवाने का प्रयास किया लेकिन लोको पायलट ने ट्रेन नहीं रोकी और बिना टिकट यात्रा करने को लेकर उसे ₹2,870 का जुर्माना भी भरना पड़ा।