रक्षा मंत्रालय के कानपुर स्थित डीपीएसयू ट्रूप कंफट्र्स लिमिटेड (टीसीएल) के अधीन ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों से उत्पादों के सैंपल नेपाली सेना को दिए गए हैं जो उन्हें पसंद आ गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑर्डिनेंस इक्विपमेंट फैक्ट्री (ओईएफ) कानपुर में नेपाली सेना के लिए 50,000 बूट, डिजिटल पैटर्न वाली वर्दी और मॉड्यूलर दस्ताने भी तैयार किए जाएंगे।