कॉनमैन सुकेश को घड़ी पहनने की अनुमति देने वाले जेल अफसर को रिटायरमेंट के दिन किया गया सस्पेंड

'इंडियन एक्सप्रेस' ने एक जेल अधिकारी के हवाले से बताया है कि दिल्ली के मंडोली स्थित सेंट्रल जेल अस्पताल के एक रेज़िडेंट मेडिकल ऑफिसर (आरएमओ) को पिछले माह उनके रिटायरमेंट के दिन निलंबित कर दिया गया था। बकौल रिपोर्ट, उन्होंने जेल में बंद कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर को सीनियर्स से सलाह लिए बिना कलाई घड़ी पहनने की अनुमति दे दी थी।