केनरा बैंक एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस ने अपने आईपीओ की तारीख का एलान कर दिया है। यह इश्यू 10-अक्टूबर को खुलेगा और 14-अक्टूबर को बंद होगा। कंपनी ऑफर-फॉर-सेल (ओएफएस) के तहत 23.75 करोड़ शेयर जारी करेगी। इसमें केनरा बैंक, एचएसबीसी इंश्योरेंस और पीएनबी अपनी हिस्सेदारी घटाएंगे। प्राइस-बैंड की घोषणा जल्द की जाएगी जबकि एंकर इन्वेस्टर्स के लिए आवंटन 9-अक्टूबर को होगा।