केनरा बैंक ने अनिल अंबानी की रिलायंस कम्युनिकेशंस के लोन अकाउंट 'फ्रॉड' घोषित किए

केनरा बैंक ने अनिल अंबानी की रिलायंस कम्युनिकेशंस और उसकी सहायक रिलायंस टेलीकॉम व रिलायंस इंफ्राटेल के लोन अकाउंट 'फ्रॉड' घोषित कर दिए हैं। बैंक ने एक बयान में कहा कि कंपनियों के ऑडिट में धोखाधड़ी के साक्ष्य पाए गए। बैंक के अनुसार, आरकॉम ने न केवल री-पेमेंट में चूक की बल्कि मंज़ूरी की शर्तों का भी उल्लंघन किया।