कॉनर मैकग्रेगर ने 12/12 को 12 बजकर 12 मिनट पर शादी करने का किया खुलासा

यूएफसी फाइटर कॉनर मैकग्रेगर ने बताया है कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड डी डेवलिन से 12/12/2025 को दोपहर 12:12 बजे शादी कर ली। उन्होंने कहा, "हमने वेटिकन के सबसे पुराने चर्च...चैपल ऑफ सैंटो स्टेफानो डेगली अबिसिनी में शादी की। यह तारीख मेरे जन्मदिन के...ठीक 151 दिन बाद की है। जेमेट्रिया में हमारे ईश्वर...यीशु मसीह के नाम का योग 151 होता है।"