अंतरिक्ष में इंसानों से पहले कई जानवरों को भेजा जा चुका है जिसमें सबसे पहले बंदर अल्बर्ट प्रथम (1948) का नाम आता है। इसके अलावा फीमेल डॉग लाइका (1957), खरगोश (1959) सुअर (1961), चिम्पैंज़ी (1961), बिल्ली (1963), चूहे (1950 के दशक), कछुए (1968), मेंढक (1970), मछली (1973) शामिल हैं। वी-2 रॉकेट में सवार कर बंदर को अंतरिक्ष भेजा गया था।