कौनसे 5 भारतीय बल्लेबाज़ों ने हासिल की है ODI में नंबर-1 रैंक?
रोहित शर्मा ODI रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, विराट कोहली और शुभमन गिल ही इस मुकाम पर पहुंच पाए थे। गौरतलब है कि रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज़ में 202 रन बनाए थे, वह 781 रेटिंग पॉइंट्स के साथ रैंकिंग में सबसे ऊपर हैं।