ग्लोबल थिंक-टैंक सिपरी के मुताबिक, 2020-24 के दौरान यूक्रेन दुनिया का सबसे बड़ा हथियार खरीदार देश रहा जिसके बाद भारत, कतर, सऊदी अरब, पाकिस्तान, जापान, ऑस्ट्रेलिया, मिस्र, अमेरिका और कुवैत का स्थान रहा। वहीं, 2020-24 के दौरान अमेरिका सबसे बड़ा हथियार निर्यातक रहा और उसके बाद फ्रांस, रूस, चीन, जर्मनी, इटली, यूके, इज़रायल, स्पेन और दक्षिण कोरिया का स्थान रहा।