कौनसे प्लैटफॉर्म कर रहे हैं 10 मिनट में धनतेरस पर सोने-चांदी की होम डिलीवरी?

स्विगी, ब्लिंकिट, ज़ेप्टो और बिग बास्केट जैसे क्विक-कॉमर्स प्लैटफॉर्म धनतेरस के दिन 10 मिनट में सोने व चांदी के सिक्के से लेकर बिस्किट और 0.50 ग्राम के सोने के सिक्के तक की होम डिलीवरी कर रहे हैं। इसे लेकर क्विक-कॉमर्स प्लैटफॉर्म ने अंतिम समय में खरीदारी करने वालों के लिए तनिष्क, मालाबार गोल्ड और जोयालुक्कास के साथ साझेदारी की है।

Load More