inshorts

कौनसे भारतीय अब तक जीत चुके हैं ICC मेन्स क्रिकेटर ऑफ द इयर का पुरस्कार?

पेसर जसप्रीत बुमराह ने आईसीसी मेन्स क्रिकेटर ऑफ द इयर 2024 का अवॉर्ड जीता है और वह यह खिताब पाने वाले 5वें भारतीय बन गए हैं। इससे पहले राहुल द्रविड़ (2004), सचिन तेंदुलकर (2010), रविचंद्रन अश्विन (2016) और विराट कोहली (2017, 2018) ने यह अवॉर्ड जीता था। वहीं, बुमराह पहले भारतीय तेज़ गेंदबाज़ भी हैं जिन्होंने यह अवॉर्ड जीता है।