दिल्ली सरकार ने दुर्गा पूजा के मद्देनज़र रात 12-बजे तक म्यूज़िक/लाउडस्पीकर के प्रयोग की अनुमति दी है। वहीं, इसे लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में 'रामराज्य' आना चाहिए और इसके लिए सभी को थोड़ा प्रयास करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, "कौनसी रामलीला रात 10 बजे खत्म होती है?...दुर्गा पूजा रात 10 बजे खत्म हो ही नहीं सकती।"