परिसीमन बिल को लेकर BRS ने शनिवार को समर्थन का एलान किया। इससे पहले DMK ने भी बिल के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया था। पार्टी ने कहा कि सभी राज्यों में 50% सीटें बढ़ाने की उसकी मांग पूरी हुई है। शरद पवार की NCP (SP) ने भी समर्थन जताया है। संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से शुरू होगा।