टीवी9 भारतवर्ष की रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 में चुनाव के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित जानकारी में बताया था कि वह सिगरेट पीती हैं। बकौल रिपोर्ट्स, मेलोनी कभी-कभी अल्ट्रा-स्लिम सिगरेट का सेवन करती हैं। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया था कि वे एक दिन में कितनी और किस ब्रैंड की सिगरेट पीती हैं।