भारत में 12 ज्योतिर्लिंग हैं और हिंदू धर्म में ज्योतिर्लिंग का विशेष महत्व माना गया है। इनमें सोमनाथ (गुजरात), मल्लिकार्जुन (आंध्र प्रदेश), केदारनाथ (उत्तराखंड), काशी विश्वनाथ (उत्तर प्रदेश), वैद्यनाथ (झारखंड), नागेश्वर (गुजरात) व रामेश्वरम (तमिलनाडु) शामिल हैं। वहीं, मध्य प्रदेश में ओंकारेश्वर व महाकालेश्वर और महाराष्ट्र में भीमाशंकर, त्र्यम्बकेश्वर व घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग हैं।