कॉपी गुम होने पर डांट पड़ी तो 7वीं की छात्रा ने दे दी जान, सुसाइड नोट में बताई आखिरी इच्छा
भोपाल (मध्य प्रदेश) में 7वीं कक्षा की 13-वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। छात्रा ने दो सुसाइड नोट छोड़े जिनमें एक में लिखा, "किसी भी ज़रूरतमंद को मेरा शरीर दान कर देना।" दूसरे में लिखा, "मेरा रूम व कंप्यूटर समेत सारा सामान छोटे भाइयों को दे देना।" छात्रा को कथित तौर पर कॉपी गुम होने पर डांटा गया था।