कॉपी निकालने की बात पर टीचर ने 7वीं के छात्र को बेरहमी से पीटा, टूट गया छात्र का कंधा

छतरपुर (एमपी) के निजी स्कूल में शिक्षक की पिटाई से 7वीं कक्षा के छात्र के कंधे की हड्डी टूट गई है। रिपोर्ट के अनुसार, हिंदी की क्लास में छात्र गलती से दूसरे विषय की कॉपी निकाल बैठा था जिस पर शिक्षक मोहित बुधोरिया गुस्सा हो गया था। वहीं, पीड़ित के पिता ने कहा है कि वह पुलिस में शिकायत करेंगे।