कैप्टन ने पासिंग आउट परेड में अपनी पार्टनर को शादी के लिए किया प्रपोज़, वायरल हुआ वीडियो
नासिक (महाराष्ट्र) के कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल में कैप्टन भरत भारद्वाज ने पासिंग आउट परेड के बाद अपनी पार्टनर को शादी के लिए प्रपोज़ किया जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है। ऑफिसर ने कहा, "हम दोनों एक-दूसरे को 5 साल से जानते हैं। मुझे नहीं लगता कि इस प्रपोज़ल के लिए आज से बेहतर कोई दिन होता।"