कौन थीं नीरजा भनोट जिन्होंने स्मित मच्छार की तरह लोगों को बचाने के लिए लगा दी थी जान की बाज़ी?
नीरजा भनोट, पैनऐम फ्लाइट-73 की एयर होस्टेस थीं जो 5 सितंबर 1986 को कराची में हाईजैक हो गई थी। आतंकियों के कब्ज़े में विमान 17 घंटे रहा। इस दौरान नीरजा ने पायलटों को खतरे का संकेत दिया और यात्रियों को बचाने में अहम भूमिका निभाई। यात्रियों की जान बचाने की कोशिश में उन्हें गोली लगी और उनकी मौत हो गई।