राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की 180 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने फ्लाईदुबई की फ्लाइट में लगभग 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि देश को कैप्टन मच्छार पर गर्व है। राष्ट्रपति ने कहा, "उनकी वीरता और मुश्किल समय में सूझ-बूझ ने हम सभी का दिल जीत लिया है। मैं उनके अदम्य साहस को सलाम करती हूं।"