कैपिटल टैक्स है सरकार की सबसे बड़ी गलती: विदेशी निवेशकों के सेंटीमेंट को लेकर समीर अरोड़ा
हीलीऑस कैपिटल के संस्थापक और मुख्य निवेश अधिकारी समीर अरोड़ा ने भारत में निवेशकों पर कैपिटल टैक्स लगाने को केंद्र सरकार की सबसे बड़ी गलती बताया है। उन्होंने कहा कि कैपिटल टैक्स के कारण खासकर विदेशी निवेशक लगातार 5 महीनों से भारतीय शेयर बेच रहे हैं। पिछले दो महीनों में उनकी बिकवाली ₹1 लाख करोड़ से अधिक हो चुकी है।