कंप्यूटर में टास्क को ऑटोमेट करने के लिए AI एजेंट टूल लॉन्च करेगी OpenAI: रिपोर्ट

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, ओपनएआई एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एजेंट लॉन्च करने की तैयारी में है जिसका कोडनेम 'ऑपरेटर' है। बकौल रिपोर्ट, 'ऑपरेटर' कंप्यूटर को कंट्रोल कर स्वतंत्र रूप से किसी व्यक्ति की तरफ से कोड लिखने या ट्रैवल बुकिंग जैसे काम कर सकता है। कंपनी जनवरी में इसे लॉन्च करने की योजना बना रही है।