केपटाउन टेस्ट में स्लो ओवर रेट के लिए पाकिस्तानी टीम पर लगा मैच फीस का 25% जुर्माना
पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर केपटाउन टेस्ट में स्लो ओवर रेट के लिए आईसीसी ने मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया है। इसके अलावा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की अंकतालिका में पाकिस्तान के 5 अंक भी काटे गए हैं और वह तालिका में 8वें स्थान पर पहुंच गई है। मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को 10 विकेट से हराया था।