कंपनी का नाम बदला है ऐप का नहीं: ज़ोमैटो के CEO दीपिंदर गोयल

ज़ोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने बताया है कि ज़ोमैटो ने कंपनी का नाम बदलकर इटरनल कर दिया है लेकिन ब्रैंड और ऐप का नाम ज़ोमैटो ही होगा। उन्होंने कहा, "'हमने यह सोचा था कि जिस दिन जोमैटो से परे कुछ हमारे भविष्य का एक महत्वपूर्ण चालक बन जाएगा, हम सार्वजनिक रूप से कंपनी का नाम बदलकर इटरनल रख देंगे।"