अटलांटा लिमिटेड के शेयरों में शुक्रवार को अपर सर्किट लगा और 20% की तेज़ी के साथ यह ₹55.96 के स्तर पर पहुंच गया। कंपनी को इरकॉन इंटरनैशनल से ₹2,485 करोड़ का वर्क ऑर्डर मिला है जिसे शेयरों में उछाल के पीछे का कारण माना जा रहा है। बीते 1 महीने में चौथी बार कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लगा।