inshorts

कंपनी घाटे में है फिर भी बढ़ी अलख पांडे की संपत्ति

फिज़िक्सवाला के को-फाउंडर अलख पांडे की नेटवर्थ ₹14,510 करोड़ है लेकिन कंपनी घाटे में चल रही है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी को ₹243 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ जो वित्त वर्ष 2024 में रहे ₹1,131 करोड़ के घाटे की तुलना में 78% कम है। गौरतलब है, दूसरे को-फाउंडर प्रतीक महेश्वरी भी देश के सबसे अमीरों की लिस्ट में हैं।