कंपनी ने कहा- किराए पर रहने वालों को नहीं मिलेगी नौकरी; लोगों ने संविधान की याद दिला दी
मुंबई की एक कंपनी को किराए पर रहने वाले लोगों को नौकरी से बैन करने के कारण विरोध का सामना करना पड़ रहा है। यह रिक्रूटमेंट विज्ञापन कैंपस प्लेसमेंट के दौरान पोस्ट किया गया था। कई X यूज़र्स ने इसे 'एक बड़ा रेड फ्लैग' कहा। एक X यूज़र ने कहा, "संविधान का अनुच्छेद 16 इसकी इजाज़त नहीं देता।"