कंपनी ने गलती से 30 दिनों में खर्च कर दिए ₹4,800 करोड़, AI के इस्तेमाल को सीमित करना भूल गई थी
एक AI कंसल्टेंट ने बताया है कि उनकी एक क्लाइंट कंपनी ने गलती से सिर्फ 30 दिनों में $500 मिलियन (लगभग ₹4,800 करोड़) खर्च कर दिए। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि कंपनी अपने कर्मचारियों द्वारा क्लाउड के AI चैटबॉट के इस्तेमाल को सीमित करना भूल गई थी। गौरतलब है, माइक्रोसॉफ्ट ने अपने कई क्लाउड कोड लाइसेंस रद्द कर दिए हैं।