कंपनियों की कमाई तेज़ी से बढ़ी है लेकिन कर्मचारियों की सैलरी नहीं: मुख्य आर्थिक सलाहकार
भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने कहा है कि देश में कंपनियों की कमाई तेज़ी से बढ़ी है लेकिन कर्मचारियों की सैलरी और वेतन उसी रफ्तार से नहीं बढ़े। उन्होंने कहा कि एआई इस अंतर को और गहरा कर देगा और सिर्फ कमाई बढ़ाना ही काफी नहीं बल्कि उस ग्रोथ का हिस्सा वर्कफोर्स तक भी पहुंचना चाहिए।