कंपनियों को शिकायत के 24 घंटे के भीतर हटाने होंगे आपत्तिजनक फोटोज़, सरकार ने जारी की SOP

आईटी मंत्रालय ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स को किसी भी तरह की नॉन-कंसेंशुअल इंटिमेट इमेजरी यानी बिना अनुमति ली गई आपत्तिजनक फोटो-वीडियोज़ को शिकायत मिलने के 24-घंटे के अंदर हटाने का निर्देश दिया है। वहीं, ऐसे कंटेंट का दोबारा प्रसारण रोकना भी सुनिश्चित करना होगा। पीड़ित ऐसी सामग्री को इन-ऐप रिपोर्टिंग, ऑनलाइन चैनलों या स्थानीय पुलिस को रिपोर्ट कर सकते हैं।

Load More