inshorts

तांबे का भाव गिरने से इन शेयरों को फायदा होगा, एक सरकारी कंपनी को लग सकता है बड़ा झटका

तांबे की कीमतें 7-महीने के निचले स्तर पर पहुंचने से कई कंपनियों को फायदा मिलने की उम्मीद है। तांबे का इस्तेमाल कच्चे माल के तौर पर करने वाली वोल्टास, ब्लू-स्टार, हैवेल्स और एम्बर एंटरप्राइजेज की उत्पादन लागत घट सकती है जिससे मुनाफे का मार्जिन बढ़ सकता है। वहीं, सरकारी कंपनी हिंदुस्तान कॉपर की कमाई पर दबाव बढ़ने की आशंका है।