कॉफी कड़वी लगने के पीछे आनुवंशिक कारक ज़िम्मेदार हो सकते हैं: स्टडी

जर्मनी की टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ म्यूनिख की स्टडी के अनुसार, कॉफी कड़वी लगने के पीछे लोगों के आनुवंशिक कारक ज़िम्मेदार हो सकते हैं। शोधकर्ताओं के मुताबिक, कैफीन के स्वाद को कड़वा माना जाता है लेकिन कैफीन रहित कॉफी भी कड़वी लगती है जिससे संकेत मिलता है कि भुनी हुई कॉफी के कड़वे स्वाद के लिए अन्य पदार्थ भी ज़िम्मेदार हैं।