कोफ्ता खाने के बाद बच्ची की किडनी हुई फेल, पिता ने रेस्टोरेंट पर दायर किया मुकदमा
कैलिफोर्निया (अमेरिका) के 'द कबाब शॉप' रेस्टोरेंट में खाने के बाद एक बच्ची की तबीयत गंभीर होने पर उसके पिता ने रेस्टोरेंट पर केस दर्ज कराया है। शिकायत के मुताबिक, बच्ची ने 28 मार्च को चिकन-बीफ कोफ्ता खाया जिसके तुरंत बाद उसे उल्टी-दस्त होने लगे। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां किडनी फेल होने का पता चला।