आईआरसीटीसी के मुताबिक, 'विकल्प' का चयन करने का मतलब यह नहीं है कि यात्री को वैकल्पिक ट्रेन में कंफर्म सीट उपलब्ध हो ही जाएगी। इस योजना में बोर्डिंग और अंतिम स्टेशन आस-पास के क्लस्टर स्टेशनों से बदल सकता है। वहीं, वैकल्पिक ट्रेन में सीट कंफर्म होने पर रद्दीकरण शुल्क वैकल्पिक ट्रेन में सीट/बर्थ के स्तर के हिसाब से होगा।